फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट रविवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा निवासी विश्वामित्र यादव (35) दूध बेचने कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार गए थे। देर शाम वापस घर लौट रहे थे, अभी बाइक सवार विश्वामित्र गंगौली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी बीच एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गई, जिससे बाइक सवार विश्वामित्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, परिजनों में हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें