फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 05 Jul 2024 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजापुर निवासी एक युवक का आम के पेड़ से फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, विक्रम उर्फ तिजू (19) किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार देर रात परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। खोजबीन के बाद परेशान होकर घर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उसकी मां घर के पीछे बगीचे में गई तो बेटे का शव आम के पेड़ से लटकता देख दहाड़ मारकर रोने लगी। शोर सुनकर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव मौके पर पहुंचे और पुरंदरपुर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड़ से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम भेजी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें