फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का नहर में उतराया मिला शव

Fri, 23 Aug 2024 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी लापता बुजुर्ग का शुक्रवार को बभनौली के पास नहर में उतराया शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र पटेल बुधवार की सुबह करीब सात बजे भोजन करने के बाद साइकिल से परतावल चौराहे की तरफ निकले थे। शाम करीब पांच बजे उनका मोबाइल और चश्मा नहर पटरी पर मिला था। उसी दिन से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे नहर की तरफ टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना परतावल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। इसकी जानकारी सभासद अजय पटेल को दी गई। मृतक की पुत्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचे सभासद ने शव की शिनाख्त की। रामचंद्र एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें