फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 527 विद्यालयों का डाटा अपूर्ण, बीएसए ने जताई नाराजगी

Fri, 23 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के यू डायस पोर्टल पर 527 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का डाटा अपूर्ण पाया गया है। जिस पर नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने वित्त वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन डाटा 24 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल लागिंग से विद्यार्थियों के प्रोग्रेसन डाटा 10 अगस्त तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया था, लेकिन 527 विद्यालयों ने विभाग के पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन डाटा फीड नहीं किया। इसमें विकास खंड लक्ष्मीपुर के 41 विद्यालय, नौतनवां के 59, सिसवा के 43, मिठौरा के 56, घनघटा के 47, पनियरा के 62, महराजगंज के 59, धानी के 15, परतावल के 64, फरेंदा के 10, निचलौल के 37, बृजमनगंज के 34 विद्यालय शामिल हैं। जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन डाटा पोर्टल पर फीड नहीं किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के अपग्रेशन डाटा पोर्टल पर फीड न करने वाले विद्यालयों को 24 अगस्त तक हर हाल में विद्यार्थियों का डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया है।इसके बाद भी विद्यार्थियों का डाटा फीड न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें