पिता को मुखाग्नि देती पुत्री मंशा भारती।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
बेटियों का दायरा घर के चौखट तक अब सीमित नहीं रहा। बेटियां रुढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ रही हैं। मिठौरा क्षेत्र में एक बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटा होने का फर्ज अदा किया। मृतक को कोई बेटा नहीं था। चार बेटियां हैं।
मिठौरा विकास खंड के ग्राम सभा सोनवल निवासी परशुराम भारती (45) बुधवार रात मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रात को परिजनशव को गांव ले आए। मृतक परशुराम भारती की चार पुत्रियां है, उनके कोई पुत्र नहीं है। बड़ी पुत्र मंशा भारती (20) जो पंचायत सहायक पद पर गांव में ही तैनात है, जबकि दूसरी पुत्री शील (18), रेखा (15) तथा महिमा का (12) हैं, जो पढ़ाई कर रही है।
पुत्र न होने के कारण मृतक परशुराम के शव कर अंतिम संस्कार बड़ी पुत्री मंशा ने किया। अंतिम संस्कार के दौरान वह रोती रही, पापा को याद करती रही। चारों पुत्रियों ने घर में मां योगमाया को भी ढांढस बंधाया।