नौतनवां तहसील गेट के सामने तेज रफ्तार वाहन के विद्युत पोल में टकराने से क्षतिग्रस्त पोल एवं दुर्?
- फोटो : MAHARAJGANJ
अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराया वाहन
नौतनवां(महराजगंज)। तहसील गेट के समक्ष बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में पोल वाहन पर गिर पड़ा, जिससे करंट उतरने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि किसी को चोट नहीं आई।
वाहन चालक प्रेम ने बताया कि वह सपरिवार नौतनवां क्षेत्र में कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवा बेचने का कार्य करता है। अपत्नी केली बाई, बच्चे आरुष, साहिल, अखिल, रंजना के अलावा साथी चित्रकूट निवासी संजय सिंह, सीमा बानी, ज्योति, खुशी, राहुल सिंह, बंटी सिंह, नीतू सिंह के साथ वाहन में सवार होकर नौतनवां में दवा की खरीदारी करने जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। कोई घायल नहीं हुआ है।