फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-डायस डाटा इंट्री में विद्यालयों की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
यू-डायस डाटा इंट्री में विद्यालयों की रफ्तार धीमी
विज्ञापन

- 3376 के सापेक्ष जिले भर में महज 926 विद्यालयों ने शुरू की इंट्री की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विद्यालयों की आधारभूत संरचना की स्थिति जानने के लिए प्रत्येक वर्ष यू-डायस की डाटा इंट्री कराए जाने की व्यवस्था है। इस बार भी जिले में कुल 3376 विद्यालयों की डाटा इंट्री होनी है, मगर बृहस्पतिवार तक महज 926 विद्यालयों ने ही डाटा इंट्री में रुचि दिखाई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक दशा में पांच जून तक डाटा इंट्री के कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश जारी किया गया है। ऐसा न किए जाने की दशा में विद्यालय संचालकों को काफी कठिनाईयां उठानी पड़ेंगी।
जिले में संचालित होने वाले सभी निजी, सहायता प्राप्त व राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ मदरसों का यू-डायस कोड निर्धारित है। जिम्मेदारों का निर्देश है कि विद्यालय के संचालक त्रुटिरहित डाटा को फीड करते हुए यू-डायस के कार्य को पूरा कराएं, जिससे समय रहते शुद्ध डाटा विभाग के पास मौजूद हो। यू डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज कराए जाने वाले विवरण को जांच-परख कर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

-----------------------
लक्ष्य के सापेक्ष इतने विद्यालयों ने शुरू किया कार्य
यू-डायस इंट्री पर नजर डालें तो पता चलता है कि बृजमनगंज में 245 में 94 विद्यालयों, लक्ष्मीपुर में 280 में 77, सदर में 317 में 82, मिठौरा में 284 में 47, निचलौल में 337 में 85, पनियरा में 318 में 116, धानी में 96 में 49, घुघली में 315 में 39, नौतनवां में 374 में 89, परतावल में 296 में 56, फरेंदा में 239 में 89 तथा सिसवां में 275 में 103 विद्यालयों ने डाटा इंट्री का कार्य पूर्ण कर लिया है। शेष को तीव्र गति से डाटा फीड कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

----------------------------
जिले में संचालित होने वाले सभी निजी, सहायता प्राप्त व राजकीय शिक्षण संस्थान यू-डायस में डाटा इंट्री का कार्य पांच जून तक पूरा कराएं। ऐसा न किए जाने पर संस्थानों की समस्याएं बढ़ेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संचालक की होगी।
- रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें