फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बांधों की मरम्मत शुरू, रोहिन नदी का कटान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर बांधों की युद्धस्तर पर मरम्मत शुरू, नदी का कटान जारी
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज )। रोहिन नदी में ज्यादा पानी आ जाने से क्षेत्र के मझार निवासियों की दिनचर्या काफी मुश्किलों से गुजर रही है। तीन स्थानों पर बांधों की मरम्मत तो की जा रही है लेकिन नदी का कटान लगातार जारी है। लिहाजा स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। मौके पर राजस्व व सिंचाई विभाग की टीम पहुंची हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने ग्राम खालिकगढ़ के सोनराडीह व आराजीसुनाईन व ग्राम रघुनाथपुर के अमहवा बांध पर पानी का तेज दबाव देखते हुए जर्जर बांध की मरम्मत शुरू कर दी है। गांव के जिला पंचायत सदस्य सुरेश, रिजवान, समशेर, रमजान, रामसूरत, सीताराम, बंसीधर, जौहर अली, अंगद, राजू, जितेंद चौधरी आदि ने बताया कि खालिकगढ़ के टोला बसहवा, रानीपुर का टोला सुबेदारपुर, रघुनाथपुर का टोला कोदइपुर गिदहा में से ऊपर पानी बह रहा है जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। सिंचाई विभाग के जेई श्याम नारायण त्रिगुण ने बताया कि खालिकगढ़ के सोनराडीह, आराजीसुनाईन व ग्राम रघुनाथपुर के अमहवा बांध की मरम्मत युद्ध स्तर पर जारी है। जिला व तहसील प्रशासन को हालात से अवगत करा दिया गया है। एसडीएम नौतनवां राम सजीवन मौर्य ने बताया कि राजस्व व सिंचाई विभाग की टीम मौके पर है। ज्यादा दबाव वाले स्थानों पर मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें