फरेंदा। भैया फरेंदा से घर लौटते समय तिलंगपुरवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी लवकुश उर्फ रामचंदर 23 सोमवार की सायं करीब छह बजे साइकिल से किसी काम से भैया फरेंदा आया था। घर लौटते समय तिलंगपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय युवक की मौत हो गई। युवक दो भाइयों में बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद