महराजगंज/निचलौल। अमडी नहर पुल पर सोमवार देर रात 0007 गैंग के कार सवार पांच आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमलाकर सिर फोड़ दिया। गश्त पर निकली पुलिस ने घायल की शोर सुन मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
घायल विक्की निवासी अमडा उर्फ झुलनीपुर ने होश में आने के बाद बताया कि वह निचलौल शहर के चमनगंज पुल स्थित एक दुकान से खरीदारी कर रात करीब 11:30 बजे घर लौट रहा था। तभी अमडी नहर पुल के पास कार सवार 0007 गैंग के आरोपियों ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक लेकर गिर गया। इसी बीच गैंग के आरोपियों ने उस पर ईंट और पत्थर से हमलाकर सिर फोड़ दिया।
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि गैंग के अविनाश पटेल निवासी बरवा कृपाल, शेषनाथ मोदनवाल निवासी सिरौली, कार्तिक पटेल निवासी रौतार, अमित चौधरी निवासी पिपराकाजी और ओमकार अग्रहरी निवासी निचलौल को गिरफ्तार कर कार बरामद कर लिया गया। बाद में आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
-
नेपाल में बैठा है गैंग का मुख्य सरगना
0007 गैंग के पांच आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसने से क्षेत्र के आम लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। जबकि गैंग के मुख्य सरगना अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंग के मुख्य सरगना के खिलाफ निचलौल थाने पर तीन बार केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में जुटी है, लेकिन मुख्य सरगना नेपाल में बैठा हुआ है। पुलिस टीम गैंग के गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पहले तलाशी ली। फिर उनसे घटना के बारे में सख्ती से पूछताछ की। जांच-पड़ताल में सामने आया की गैंग के पांचों आरोपी एक दूसरे का नाम...डॉन शब्दों से जोड़ रखा था। आरोपियों ने बताया कि वह किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले गैंग के सदस्यों का संपर्क नंबर आसानी से तलाश कर सूचना पहुंचा देते हैं।