फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: गोरखपुर चिड़ियाघर का मेहमान बना शावक, वन विभाग को नहीं मिली मादा तेंदुआ की लोकेशन

Sat, 02 Jul 2022 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शुक्रवार सुबह छह बजे रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में ग्रामीणों ने एक शावक को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद से विभाग शावक को चौबीस घंटे कड़ी निगरानी में लगा रहा।
विज्ञापन
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहगीबरवा वन जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में अटखेलियां कर रहें तेंदुआ के एक शावक को वनविभाग ने अपने कब्जे में लेकर गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया है। शावक की मां का लोकेशन नहीं मिलने पर वन विभाग ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


शावक की निगरानी में लगी वन विभाग की टीम ने मादा तेंदुआ की लोकेशन न मिलने पर शनिवार सुबह नौ बजे शावक को बॉस के कोठी से हटा लिया। रेंजर सुनील राव ने कहा कि शावक को सुरक्षा की दृष्टि से विभाग के उच्चधिकारियों की अनुमति लेकर शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में ग्रामीणों ने एक शावक को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद से विभाग शावक को चौबीस घंटे कड़ी निगरानी में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान मादा तेंदुआ की लोकेशन न मिलने पर चिंतित उच्चधिकारियों के निर्देश पर निगरानी टीम के साथ शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें