जिला अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू, अब तक 17 मरीजों को मिला लाभ
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा होने से लोगों को अब निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में यह सुविधा 27 जनवरी से ही शुरू हो गई है। तीन दिनों में 17 मरीजों का सीटी स्कैन भी किया जा चुका है।
मरीजों के साथ आए तीमारदार महेश, रजनीश, रामसुमेर ने कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा होने से अब परेशानी दूर हो गई है। पहले मरीजों को लेकर गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज जाना पड़ता था, लेकिन अब जिला अस्पताल में ही यह जांच आसानी से हो जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों का लाभ मिल रहा है।