फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोग गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोग गए जेल
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नेटवर्किंग व्यापार और ठगी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस डीएसपी एसएन पौडेल ने बताया कि चितवन में अवैध नेटवर्किंग का धंधा करते हुए गिरफ्तार तीन आरोपितों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। आरोपितों को 17 जनवरी को एक होटल में नेटवर्किंग व्यवसाय पर एक सेमिनार आयोजित करते हुए गिरफ्तार किया गया था। ये सभी प्रतिबंधित नेटवर्किंग व्यवसाय का सदस्य बना रहे थे। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम भरतपुर-26 निवासी सरोज घिमिरे, शास्त्रीगढ़, जयपुर, राजस्थान के जितेश वर्मा और कोलारस, गुड़गांव हरियाणा के अंकित शर्मा बताया। जांच के बाद उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें