फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

महराजगंज। नवरात्र के पहले दिन शनिवार सुबह लोगों ने विधि-विधान से मां की दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही नौ दिन अनुष्ठान भी शुरू कर दिया। कहीं लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया तो कहीं व्रत रखकर पूजन गया। कुछ लोग नवरात्र के पहले दिन का व्रत रखा तो कुछ ने नौ दिनों का व्रत रखा है। मां दुर्गा के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए लेहड़ा मंदिर के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

मां लेहड़ा देवी मंदिर, महराजगंज शहर के दुर्गा मंदिर, मां बोकडा देवी मंदिर, सियरहीभार देवी मंदिर, बनैलियां देवी, टीकुुलहिया, सोनाड़ी, कुडिया देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर लोगों ने पूजा की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहा। लेहडा मंदिर पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम तैनात रही। सुरक्षा को लेकर चार एसओ व इंस्पेक्टर, 50 एसआई, 25 महिला कांस्टेबल, 200 कांस्टेबल, ट्रैफिक, एक फायर ब्रिगेड, एक प्लाटून पीएसी के जवानों के साथ एनसीसी व स्काउट गाइड, होमगार्ड व 30 पीआरडी के जवान सहित एंटी रोमियों दल की तैनात रहे। लेहड़ा मंदिर के पुजारी देवी दत्त पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं के आने का क्रम भोर में ही शुरू हो गया। नेपाल, गोरखपुर, विहार समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें