फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत

Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बाजार से बेटे के साथ बाक्स खरीदकर घर आ रही महिला ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गईं। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बेटा विप्लव किसी तरह नाना के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ठूठीबारी क्षेत्र के सुकरहर निवासी जानकी का पति राम टहल यादव विदेश में कमाते हैं। पत्नी जानकी बच्चों के साथ किशुनपुर के टोला जिगिनिहवां स्थित मायके उदयभान के घर आती जाती रहती थीं। शुक्रवार  सुबह जानकी जिगिनिहवां से अपने छोटे बेटे विप्लव के साथ ठूठीबारी बाक्स खरीदने के लिए गईं।

देर शाम घर वापसी के समय धरमौली गांव के दक्षिण रामनगर ठूठीबारी स्थित मार्ग पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गईं। ड्राइवर घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बदहवास हुआ बेटा विप्लव किसी तरह नाना के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने शव व ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें