फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच लाख का इनामी

Sat, 13 Feb 2016 12:34 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
चार हत्याओं को अंजाम देने वाला पांच लाख का इनामी विक्रम उर्फ पपला को बृहस्पतिवार रात में खैरोली गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से पुलिस तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

 
विक्रम पुलिस से बचता हुआ रात को अपने गांव खैरोली जा रहा था इसी दौरान सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की टीम ने इसे घेर लिया और गांव के पास से काबू कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो इसके पास 2 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि आरोपी का एक साथी वीरेंद्र उर्फ झुथर को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के 4 मुकदमे महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज है। आरोपियों ने अपने गुरु शक्ति सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए 31 मार्च 2014 को महेश कुमार निवासी बिहारीपुर, 23 दिसंबर 2014 को संदीप कुमार निवासी खैरोली, 20 अगस्त 2015 को बिमलादेवी निवासी खेरोली और 15 नवंबर 2015 को श्रीराम बिहारीपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को जिला पुलिस ने मोस्टवांटेड अपराधी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


जिन पर पुलिस के द्वारा 5 लाख रुपये  का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने आईजी ममता सिंह साउथ रेंज रेवाड़ी से एक स्पेशल टीम बनाने का आग्रह किया था। जिस पर आईजी ने 16 नवंबर 2015 को इस रेंज के तेज तर्रार पुलिस कर्मचारियों की एक टीम बनाई और इस टीम को आदेश दिया कि टीम का कार्य केवल इन दोनों आरोपियों को पकड़ना है। आखिरकार पुलिस के हाथ कामयाबी लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें