फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरपार में शराब भट्ठियां तोड़ीं

Sat, 14 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सूरपार पुरंदरपुर में शराब का लहन नष्ट करती आबकारी व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व आबकारी विभाग का कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को सूरपार में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट करते हुए शराब भी बरामद की गई। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद और एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार की संयुक्त छापेमारी में पुरंदरपुर क्षेत्र के सूूरपार नर्सरी, हरमंदिल खुर्द, सेमरहनी में छापेमारी की गई। इस दौरान 35 क्विंटल लहन और 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम के आने से पहले ही कारोबारी गांव छोड़ कर फरार हो गए थे। घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे मिले। 
विज्ञापन


बता दें कि फरेंदा, पुरंदरपुर क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। डीएम व एसपी के निर्देशानुसार कच्ची के अड्डे पर छापेमारी की जा रही है। टीम में गेना सिंह, अरविंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, मुहम्मद इस्लाम, दरोगा यादव सहित पुलिस की टीम रही।थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह मय फोर्स जंगल के किनारे पर बसे गांव जंगल गुलरिहा में जैसे ही पहुंचे तो कच्ची शराब के कारोबारियों में खलबली मच गई। पुलिस की कार्रवाई में रामकिशुन और मुन्नीलाल कच्ची शराब बनाते पकड़े गए।

उनके पास से 70 लीटर शराब और पांच क्विंटल लहन बरामद हुई। लहन को मौके पर ही नष्ट करने के बाद दोनों लोगों को शराब के साथ आबकारी एक्ट में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि आबकारी अधिकारी ने इस गांव को गोद लिया गया है। इस गांव में कच्ची का कारोबार जोरों पर हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें