फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों से नकदी और सामान उठा ले गए चोर

Thu, 08 Dec 2016 12:21 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज और केराकत कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने तीन विद्यालय, एक साधन सहकारी समिति और एक किराना की दूकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। मीरगंज में मंगलवार की रात चोरों ने तीन विद्यालय और एक साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह जब विद्यालय खुले तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पहली चोरी मछलीशहर जंघई मार्ग पर स्थित अभिनव प्राथमिक स्कूल अदारी का ताला तोड़कर दो सिलेंडर और चूल्हा चोर उठा ले गए।

इसी प्रकार अदारी उचौरा मार्ग स्थित अभिनव उच्च प्राथमिक विद्यालय अदारी के दस कमरों का ताला तोड़कर दो सिलेंडर उठा ले गए। प्राथमिक विद्यालय लासा का ताला तोड़कर एमडीएम के बर्तन चुरा ले गए। इसके बाद बगल में साधन सहकारी समिति चितांव के लासा कार्यालय का ताला तोड़कर तिजोरी से कागजात उठा ले गए।
विज्ञापन


चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक अदारी आनन्द सिंह, जमाल युसुफ, आलोक सिंह और सहकारी समिति के ओम प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को दे दी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा बराई मोड़ के पास स्थित इंद्रा मार्केट में मंगलवार की रात चोरों ने किराना की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का माल पाल कर दिया।

बेहड़ा गंाव निवासी मंगला कन्नौजिया की बाजार में चाय पान एवं किराना की दुकान है। रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा गैस सिलेन्डर, पान मशाला, बर्तन, किराना के सामान एवं तीस हजार नकदी समेत लगभग पचास हजार के माल पार कर दिया। इसकी जानकारी दूकान स्वामी को उस समय हुई जब वह सुबह सात बजे दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस चौकी पर दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें