निचलौल थाने पर पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसओ।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/निचलौल। बारावफात के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने जुलूसे मुहम्मदी के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। चेतावनी दी है कि यदि डीजे बजा तो डीजे के मालिक और जुलूस के आयोजक के खिलापु कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बारावफात को लेकर रविवार को निचलौल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मौजूद हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही साथ त्योहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। सीओ सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि त्योहार को आपसी भाई चारा के साथ मनाये शातिं व्यवस्था मे खलल डालने वालो की खैर नहीं।
जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस लगा दी गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने जुलूस के दौरान किसी प्रकार समस्या होने पर तत्काल सूचना देने का आग्र्रह किया। इस अवसर पर एसआई सूर्यभान सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुरेंद्र तिवारी, बेचन खां, कमलेश सिंह, प्रदीप कसौधन, अयूब खां, दिनेश आदि उपस्थित रहे।