फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को धमकी, प्रधान गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के बीडीओ से अभद्र व्यवहार की खबर सुनते ही ब्लाक पर पहुंचे कर्मचारी व अन्य प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। मिठौरा ब्लाक के बीडीओ विवेकानंद मिश्र को जान से मारने की धमकी देने पर ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्मरिया के ग्राम प्रधान एवं संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने ग्राम विकास अधिकारी को बदलने के लिए बीडीओ पर दबाव बना रहे थे। बात नहीं मानने पर गेट के बाहर बीडीओ को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


बुधवार को कस्मरिया का ग्राम प्रधान अशोक पटेल परसाराजा के ग्राम प्रधान श्रवण गुप्ता के साथ बीडीओ के कार्यालय में आया और परसा राजा के ग्राम विकास अधिकारी जयहिंद गौतम को हटाने की मांग की। विवेकानंद मिश्र ने असमर्थता जताई तो अशोक पटेल आग बबूला हो गया और जान से मार देने की धमकी देने लगा। वह कक्ष से बाहर निकलने को कहा। बीडीओ के साथ अभद्रता से नाराज ब्लाक के कर्मचारी इकट्ठा होने लगे। ग्राम प्रधान संघ मिठौरा, ब्लाक प्रमुख एवं वीडियो समर्थकों ने ग्राम प्रधान संघ के जिला संरक्षक विजय कश्यप को अशोक पटेल की पैरवी करने पर पिटाई कर दी। उसी समय एसओ चौक, सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। 

बीडीओ मिठौरा ने अशोक पटेल के खिलाफ तहरीर दी कि ग्राम प्रधान कस्मरिया ने उनके कक्ष में आकर दुर्घटना कराकर जान से मारने की धमकी देते हुए कुर्सी को जमीन पर पटक दिया। बीडीओ की तहरीर पर सीओ निचलौल ने अशोक पटेल को तत्काल गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें