लापरवाह थानेदारों को एसपी ने दी नसीहत
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी आरपी सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस बीच दायित्व के प्रति लापरवाह कुछ थानेदारों से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ अपराध नियंत्रण को लेकर सजग रहने की नसीहत दी। उन्होंने रात में गश्त तेज करने तथा भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने थानेदारों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा कराने की हिदायत दी। वर्दी ठीक न होने पर चौक थाने के कांस्टेबल समेत थानेदार से कड़ी नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि पीड़ितों के शिकायतों की तत्काल सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने थानेदारों को हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की भी हिदायत दी। एसपी ने बताया कि थानेवार टॉप 10 व जनपद स्तर पर टॉप 15 अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के बारे में समीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि तीन साल में गैंगेस्टर के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा हुई। जुलाई में सराहनीय कार्य करने वाले 4 उप निरीक्षकों, 5 मुख्य आरक्षियों एवं 17 सिपाहियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।