निचलौल थाना क्षत्र के एक गांव में तैनात प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने मंगलवार रात पड़ोस की दसवीं की छात्रा को घर पर पढ़ाने के बहाने बुलाया। छात्रा को कुछ देर पढ़ाने के बाद शिक्षक उससे अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंची मां ने शिक्षक को पकड़कर धुना।
इसी बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने भी हाथ साफ किया। इस संबंध में बुधवार को पीड़ित की मां ने तहरीर देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक ने निचलौल के गए गांव में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मां ने शिक्षक को झाड़ुओं से जमकर धुना।
जानकारी पर पड़ोसी भी पहुंच गए और उन्होंने भी शिक्षक पर अपना हाथ साफ किया। वहीं चर्चा है कि मामले को पुलिस मैनेज करने में जुटी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।