फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से मचा बवाल

Wed, 16 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
सिसवा बाजार  हेवती चौराहे  पर मंगलवार शाम  इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं से दो बाइक पर सवार पांच  मनबढ़ों ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो पीटने लगे। चौराहे से लोग दौड़े तो शोहदे भाग निकेल। लेकिन जल्दबाजी में उनकी एक बाइक वहीं छूट गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के  बरोहियां ढाला स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज से द्वितीय पाली की  परीक्षा देकर मंगलवार शाम बोलेरो से वापस घर लौट रही  चनकौली, रुदलापुर, हेवती व करमही की छात्राओं को दो बाइक  पर सवार पांच युवकों ने  चिउटहां-हेवती के बीच छेड़खानी करने लगे। इसी बीच एक छात्रा ने  घटना की सूचना घर वालों को दे दी। परिवार के लोग हेवती चैराहे पर  बैठ कर उनका इंतजार करने लगे।  जैसे ही बाइक सवार हेवती चौराहे पहुंचे परिवार वालों ने जमकर धुनाई कर दिया। जिसके  बाद वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद मनचले भी परिजनों के साथ  हेवती चौराहे पहुंचे। लड़कियों व उनके परिजनों के साथ जमकर  मारपीट किए।  जिसमें दो छात्राएं बेहोश हो गईं। 

मारपीट होते देख चौराहे पर मौजूद लोगों की भीड़  एकत्र होने लगी। जब तक लोग घटना स्‍थल पर पहुंचे भ्‍ाीड़ अपनी ओर आती देखकर लोग भाग निकले जिसमे उनकी एक बाइक छूट गई। छात्रों के साथ सरे राह इस प्रकार की घटना से लोगों में गुस्सा है। घटना की सूचना  पर टीम के साथ पहुंचे एसआई शरद कुमार भारती ने बाइक  कब्जे में ले ली। दरोगा ने इस संबंध में बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने  के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें