शास्त्री चौक पर छात्र नेताओं ने सांसद ओवैसी का पुतला जलाया।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। राष्ट्र विरोधी बयान देने के विरोध में छात्रों ने असादुददीन आवैसी का छात्रों ने पुतला फूंका और आवैसी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक पांडेय व हिंदु जागरण मंच के नगर संयोजक पंडित आशीष शुक्ल के नेतृत्व में तमाम छात्र एकत्र हुये।
यहां पर छात्रों ने कहा कि असादुददीन ओवैसी ने बयान दिया है, अगर गले पर छुरी रख दिया जाये तो भी भारत माता की जय वह नहीं बोलेंगे। ओवैसी का यह बयान राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। इसलिये उसे भारत में रहने के अधिकार से सरकार वंचित करे। पूर्व छात्र नेता अखंड प्रताप सिंह व केडीसी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ओवैसी अगर कभी पूर्वांचल में आया तो इसका जबरदस्त विरोध किया जायेगा। ांग, कि केंद्र सकार ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे।
इसके बाद छात्रों ने ओवैसी का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व मपहामंत्री शीतला सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन सिंह, कबीर तिवारी, अंशुमान शुक्ल, दिनेश सिंह, महेंद्र उपाध्याय, रिंकू सिंह, सवेंद्र पांडेय, उज्जवल सिंह, राहुल पटेल, विनी आदि मौजूद रहे।