फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बैठाने के लिए बस स्टेशन पर मारपीट

Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सवारी बैठाने के लिए बस स्टेशन पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार की देर शाम रोडवेज बस स्टेशन के पास सवारी बैठाने के मसले पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्राइवेट बस चालक एवं रोडवेज बस कंडक्टर के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि स्टेशन पर भगदड़ मच गयी। सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं रोडवेज बस के कंडक्टर ने आरोपी प्राइवेट बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर निचलौल डिपो के एआरएम भी मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन

     
रोडवेज बस स्टेशन पर बुधवार की देर शाम गोरखपुर जाने के लिए बस खड़ी थी। स्टेशन से थोड़ी दूरी पर प्राइवेट बस भी खड़ी थी। आरोप है कि प्राइवेट बस चालक यात्रियों को बस में बैठा रहा था। इसका विरोध रोडवेज बस के कंडक्टर ने किया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। थोड़ी ही देर में प्राइवेट चालक एवं उसके सहयोगियों ने रोडवेज बस के कंडक्टर को जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। कंडक्टर के घायल होते ही भगदड़ मच गयी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शांत कराया। कंडक्टर वीरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्थिति सामान्य है। मारपीट करने वाले आरोपी चालक एवं एसके सहयोगी की तलाश की जा रही है। उधर एआरएम निचलौल डिपो भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि बस स्टेशन के सामने प्राइवेट बस को खड़ा नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें