फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराती-घराती में चले ईंट-पत्थर, कई घायल

Mon, 26 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। बड़हरा बरईपार में मामूली बात पर घराती व बराती भिड़ गए। ईंट पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस जांच में जुट गई। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार निवासी अलीशेर होशी अपनी लड़की की शादी गोरखपुर जिले के घोषपुरवा नकहा में तय की थी।
विज्ञापन


रविवार को अलीशेर होशी के दरवाजे पर बारात पहुंची। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। विवाद सुलझने की जगह बढ़ता गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों की दो बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी किसी ने तत्काल एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव को दिया। मौके पर पहुंच एसओ ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया और पुलिस के निगरानी में दोनों  पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर शादी करवाया। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि घायलों को भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें