फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर शटर तोड़ कर दुकान में चोरी

Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुकान के मालिक और अन्य व्यापारियों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर में चोरों ने क्राइम कंट्रोल की हवा निकाल दी। कॉलेज रोड पर किराने की दुकान में चोर आसानी से चोरी कर फरार हो गए। पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की हकीकत की पोल चोरों ने खोलकर रख दी है। सुबह इस घटना की जानकारी हुई तो मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


मंगलवार की रात कालेज रोड पर अग्रवाल प्रॉविजन स्टोर में चोरी हो गई। नगर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रात में चोरों ने आसानी से शटर का ताला तोड़ दिया और सामान सहित नकद रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

दुकानदार ने 15 हजार नकद और करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामना चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। दुकान के मालिक गोपी अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सदर श्रीकांत राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। चोर जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें