निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात बीओपी बरगदवा व शितलापुर में तैनात एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को साढ़े सत्रह क्विंटल विदेशी मटर व एक साइकिल तथा एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में जवानों ने बरामद विदेशी मटर व पकड़े गए आरोपियों को निचलौल कस्टम हवाले कर दिया।
बरगदवा बीओपी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा से सटे गांव चकरार में एक मकान में विदेशी मटर छिपाकर रखी गई है। मकान में छापे की कार्रवाई कर जांच की गई तो साढ़े सत्रह क्विंटल विदेशी मटर बरामद हुआ। आरोपियों ने अपना नाम इंद्रजीत चौधरी निवासी अशोकवां एवं लखमुद्दीन अंसारी निवासी शितलापुर बताया। मटर समेत दोनों को कस्टम को सौंप दिया गया।