फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला सफाई कर्मचारियों ने मार्ग जाम किया

Sun, 30 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेतन न मिलने के कारण उग्र सफाई कर्मचारियों ने नगर के सक्सेना चौराहे पर रोड जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी समय से वेतन न मिलने के कारण शनिवार को उग्र हो गए । उन्होंने नगर के सक्सेना चौराहे पर इकट्ठा होकर रास्तों को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


नगरपालिका के सफाई कर्मचारी वेतन ने मिलने से काफी परेशान हैं। इसके लिए शुक्रवार को डीएम को भी ज्ञापन देकर परेशानी से अवगत कराया था तथा वेतन दिलाने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा था कि अगर दिवाली के पहले वेतन नहीं मिला तो नगर में सफाई करना बंद कर देंगे। जिसके तहत शनिवार को सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे नगरपालिका परिषद से नारेबाजी करते सुबह 11 बजे के करीब मुख्य चौराहे पर इकठ्टा हो गए और वाहनों का आवागमन रोक दिया। ईओ और चेयरमेन के खिलाफ नारेबाजी की। 

मुख्य चौराहे पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और नगरपालिका के नाराज सफाई कर्मचारियों को मनाने में जुट गई। काफी मशक्‍कत के बाद किसी तरह पुलिस प्रशासन ने जाम को हटवाया जिससे पुन: आवागमन सामान्य हो सका। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि चेयरमैन और ईओ की आपसी लड़ाई में सफाई कर्मचारियों का वेतन बाधित हो रहा है। सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने से वे दीपावली पर्व भी नहीं मना पाएंगे। इस दौरान चंद्रिका, रवि, उमेश, सुभानुउल्लाह, सुभाष, सलीम, गौतम, विनोद, सुरेश, कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें