पीडब्ल्यूूडी के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधत ज्ञापन डीएम को दिया।
जिला अध्यक्ष मुनीराम शर्मा ने कर्मचारी संघ की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। कहा कि नियमित किए गये कर्मचारियों को सभी लाभ मिलने चाहिए। कनिष्ठ प्राविधिक कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यापित की जानी जरूरी है।
इसके साथ ही कनिष्ठ प्राविधिक के रिक्त पदों को भरा जाए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में बेलदार, चौकीदार, हेल्पर, आदि के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की गई। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर दैनिक वेतन पर कर्मचारियों की नियुक्त किए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने के हुए द्विपक्षीय वार्ता से समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान राजकुमार, राजेश, संतोष, महेश, वीरेंद्र, परमहंस आदि कर्मचारी मौजूद रहे।