फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 15 Oct 2016 12:29 AM IST
फीस जमा न करने पर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
फीस जमा न करने पर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव गोपालपुरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पड़ने वाले छात्र को फीस जमा नहीं करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया गया है। परिवारीजनों ने घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने शिक्षकों के खिलाफ विद्यालय में जमकर हंगामा किया। बाद में थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में एक प्राइवेट स्कूल संचालित है। इसमें पिनाहट क्षेत्र के छदामीपुरा निवासी हरिओम (17) पुत्र श्यामसिंह कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल के बहार बैठे शिक्षक ने अंदर जाने से रोका और उससे पूरी फीस जमा करने को कहा। इसके बाद ही अंदर जाने की बात कही। छात्र ने दो दिन बाद फीस जमा करने की बात कही। इसे लेकर छात्र और शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई। इससे आगबबूला दो अन्य शिक्षकों के साथ उन्होंने छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्र की पिटाई की जानकारी होने पर परिवारीजन विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बाद में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ थाना पिढ़ौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि शिक्षक और छात्र में विवाद हुआ था। पिटाई करने की बात गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें