फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया

Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सिंदुरिया पुलिस चौकी पर हमला के मामले में पुलिस ने रविवार की रात 10 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन


उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के खौफ से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। मामले में पुलिस ने 11 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। जिसमें पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कोतवाली पुलिस ने पुलिस की मदद से आधी रात को सिन्दुरिया, हरिहरपुर, परसाचक गोबरही, मुजहना बुजुर्ग से 10 लोगों को उठाया गया। इसमें अधिकतर युवा हैं। सिन्दुरिया से सुधाकर यादव, चुन्ना कुरैशी, रोहित शर्मा, बद्री विशाल तिवारी, राजेश गुप्ता, मुजहना बुजुर्ग से राजेश गुप्ता, परसा चक गोबरही से कमलेश यादव, हरिहरपुर से दिलीप गुप्ता, भरत मणि, अवधेश को पुलिस ने उठाया है।
विज्ञापन


सिन्दुरिया प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। राजू पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को मामूली विवाद में बैंक के उपभोक्ता और पुलिस आमने-सामने हो गए थे। पुलिस की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने सिंदुरिया चौकी पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दो और को गिरफ्तार किया।
सिंदुरिया पुलिस चौकी पर हमला के मामले में पुलिस ने सोमवार को और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने दिलीप व बद्रीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें