रोहिन नदी में प्रधान पुत्र का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना के काशीराम महदेवा के युवकों द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए थे। गांव वालों ने दो युवकों को निकाल लिया था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लिहाजा दोनों युवक काल के गाल में समा चुके थे। लेकिन पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों के हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया। लिहाजा जहां दोनों युवकों के नदी में डूबने से मौत होना माना जा रहा था। वहीं डाक्टरों ने मौत का कारण शराब पीना बताया है।
काशीराम महदेवा में मंगलवार को दर्जनों युवक लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के लिए रोहिन नदी के अमहवां घाट पर गए थे। जहां अचानक बिगड़े संतुलन के चलते तीन युवक नदी में डूब गए थे। मोनू व सजन को गांव के युवकों ने नदी से तलाश कर बाहर निकाला। तब तक वे दुनिया को अलविदा कह चुके थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। जहां डाक्टरों ने पीएम के दौरान शराब पीने के चलते मौत होने की पुष्टि की है।