फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने में लगे खुराफाती

Thu, 03 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद के गोपालपुरा में प्राचीन पथवारी मंदिर से दो मूर्तियां उठाकर कूड़े के ढेर पर फेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव गोपालपुरा में फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। खुराफातियों ने प्राचीन पथवारी मंदिर से दो मूर्तियां उठाकर बाहर कूड़े के ढेर पर फेंक दी। इसका पता चलने पर गांव के लोग गुस्से में आ गए। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंच नारेबाजी की। इससे माहौल में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। इससे पहले इसी मंदिर में मूर्तियों पर खून के छींटे मिले थे। उस घटना के आरोपी आज तक नहीं पकड़े जा सके हैं।
पथवारी मंदिर रेलवे लाइन पुल के नीचे है। बुधवार सुबह लोग पूजा के लिए पहुंचे तो दो मूर्तियां गायब थीं। इन्हें उखाड़ा गया था। ढूंढने पर पास में ही कूड़े के ढेर पर मिलीं। थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई। हिंदूवादी संगठनों के लोग आ गए। हंगामा करने लगे। धरना देकर बैठ गए। उनकी नारेबाजी से गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि खुराफातियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराकर नई मूर्तियां लगवाई जाएंगी। इस पर लोग शांत हुए। हिंदूवादी संगठनों से अशोक लवानियां, देवी लाल माहौर, लालचंद प्रधान, अमित पाराशर ,मनीष झा, सुखराम वर्मा, हरिओम कुशवाहा, कृष्ण मुरारी, अजय जादौन, अमित शर्मा, लोकेंद्र सिंह, रामू, अंकुर सोनी ,गौतम स्वामी मौजूद रहे। कांग्रेस से राजेश शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें