फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल बीओपी डंडा हेड के जवानों ने रविवार को एक नेपाली युवक को 999 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसे नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट रितेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से वाहिनी मुख्यालय को सूचना मिली थी कि डंडाहेड इलाके से सोना लेकर कोई जाने वाला है। इसके बाद टीम गठित कर सभी संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 के पास स्कूटी सवार एक युवक को नेपाल से भारत की ओर आते देखा। संदेह होने पर जब रोककर जांच की गई तो उसके पास से सोने का एक बिस्कुट (999 ग्राम) का बरामद हुआ। आरोपी धनवंत कुमार अग्रवाल (38) वार्ड नंबर-9, प्रभात पथ, थाना सिद्धार्थनगर भैंरवां, जिला-रूपेंदेही नेपाल का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोना लेकर गोरखपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें