फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास व पट्टीदारों ने की थी दामाद की हत्या

Thu, 01 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एसपी ने श्यामदेउरवां में हत्या कर फेंके गए शव के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग के पास 10 सितंबर को मिली लाश कुशीनगर के अहिरौली थाना के ग्राम गिदहाचक बैरिया निवासी राजकु मार साहनी की थी। उसकी हत्या की गई थी। उसकी सास और उसके पट्टीदारों ने मिलकर मार डाला था और शव को बसहिया बुजुर्ग के पास फेंक दिया था। तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ एसपी ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। 
विज्ञापन


एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए एसओ श्यामदेउरवां ने काफी प्रयास किया। इश्तेहार निकलवाया। उसके आधार पर कुशीनगर के अहिरौली थाना के ग्राम गिदहाचक बैरिया निवासी राजकु मार साहनी ने श्यामदेउरवां थाने पर तहरीर दी कि उनका पुत्र तेज प्रताप साहनी आठ सितंबर की शाम शाम सात बजे से गायब है। अखबार में प्रकाशित शव का फोटो उसके लड़के  से मिलती जुलती है। कपड़े व फोटो से राजकु मार साहनी ने पहचान की और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

एसओ श्यामदेउरवां ने विवेचना शुरू कर दी। एसपी प्रमोद कुमार व सीओ के नेतृत्व में श्यामदेउरवां एसओ व सर्विलांस टीम को लगाया गया। तफ्तीश में पता चला कि तेजप्रताप साहनी की हत्या उसकी सास उषा देवी, पट्टीदार धर्मेंद्र कुमार, सुशील व जालंधर ने मिलकर की है। साक्ष्य छिपने के लिए शव को नेवाजी बारी श्यामदेउरवां थाने में फेंक दिया गया है। आरोपी सास उषा देवी की काल डिटेल से उसका घटना स्थल पर आना प्रमाणित हुआ। साक्ष्य के आधार पर 30 सितंबर को एसओ रमाकर यादव मय हमराही के ग्राम बैलो जाकर संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उषा देवी ने पूरी बात सिलसिलेवार बता दी। 
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री मंजू की शादी चार वर्ष पूर्व तेजप्रताप साहनी के साथ की थी। तेजप्रताप नशे का आदी था तथा मंजू को आए दिन मारता पीटता था। आठ सितंबर की शाम को मंजू को लेकर पहुंचा। कहासुनी के दौरान तेजप्रताप ने सिलबट्टे से मंजू के सिर पर प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान हो गई। मंजू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उषा देवी व उसके पट्टीदार धर्मेंद्र कुमार, सुशील व जालंधर के साथ मिलकर गांव के पश्चिम पोखरे के पास आठ सितंबर को तेजप्रताप को मारा-पीटा तथा गमछे से उसका गला घोंट दिया। सुशील एवं जालंधर तेजप्रताप के शव को बाइक पर रख कर नहर के रास्ते नेवाजीबारी सिवान में चकरोड के पास धान के खेत में फेंक दिया था। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव के पास से मृतक का चप्पल, गमछा व चश्मा मिला है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें