फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में आई महिला से मारपीट, सड़क पर छेड़छाड़

Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में समझौता वार्ता के दौरान न्यायालय परिसर में महिला और उसके परिजनों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद चांदपुर रोड पर महिला से उसके देवर और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी है।

दिल्ली निवासी महिला ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2009 को उसकी शादी मोहल्ला राधा नगर में हुई थी। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद उसने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। 23 नवंबर को समझौता वार्ता के लिए वह अपने परिजनों के साथ कचहरी परिसर में बने एक कक्ष में थी।
विज्ञापन


तभी ससुर, देवर, पति व एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर परिजनों के साथ गाली-गलौंच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद महिला अपने परिजनों के साथ चांदपुर रोड होते हुए रोडवेज अड्डे जा रहे थे। तभी रास्ते में बंद पड़े चीनी मिल के पास देवर व उसके साथ आए लड़कों ने उसे पकड़ लिया।

पीड़िता ने थाना स्तर से सुनवाई न होने पर एसएसपी को तहरीर दी। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि  तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खेत पर गई महिला से छेड़छाड़
अहार (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटने पर पीड़िता ने पति को आपबीती बताई। एसओ शैलेष त्यागी ने बताया कि ललित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें