फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुर। पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।नौतनवा थाना क्षेत्र चकदह टोला मरचहवा में बुधवार की सुबह शारिया प्रवीन घर पर भोजन बना रही थी।

तभी उसका पति महबूब पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। गुस्से में महबूब घर में गया और कुल्हाड़ी लाकर उसने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गई। खून से लतपथ देेखकर अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से गंभीर हालत में महिला को नौतनवा अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महबूब को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें