डीएम ने राजस्व अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की
राजस्व वसूली कम होने पर डीएम ने विद्युत और मनोरंजन विभाग को चेतावनी दी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शत प्रतिशत वसूली के लिए डीएम ने तहसीलदारों के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई।
डीएम सुनील कुुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय वर्ष के 20 दिन शेष हैं। पूरी योजना के साथ लक्ष्य हासिल करें। व्यापार कर विभाग ने 39 करोड़ प्राप्त किया है। स्टाम्प ने 70.60 करोड़ के सापेक्ष 61.20 करोड़ प्राप्त किया है। आबकारी विभाग ने139 करोड़ के सापेक्ष 103 करोड़, परिवहन विभाग ने 26 करोड़ के सापेक्ष 21.49 करोड़ तथा विद्युत विभाग ने 81 करोड़ के सापेक्ष 60 .33 करोड़ रुपये राजस्व रूप में प्राप्त किया है।
मनोरंजन विभाग की प्राप्ति के आधार पर राज्य स्तर पर 77 के सापेक्ष 68 करोड़ तथा विद्युत का 68 के सापेक्ष 65 करोड़ रहा है। दोनो विभागों को इस माह सुधार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने जन सुनवाई पोर्टल पर 54 मामले लंबित मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द निस्तारण कर पोर्टल पर ही अधिकारी रिपोर्ट दें।
राजस्व न्यायालयों के मुकदमे के निस्तारण मामले में एडीएम केएस पांडे नेे कहा कि तहसीलदार फरेंदा मुकदमे को नायब तहसीलदार फरेंदा धानी कोर्ट स्थानांतरित करें। कृषि, आवास, पौध रोपण, कुम्हारी कला, मत्स्य पालन हेतु भूमि आवंटन का लक्ष्य फरवारी में बढ़ा है। लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव, आबकारी अधिकारी श्रीराम पांडे, एआईजी स्टांप मनोज शुक्ला, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार पांडे सहित कई तहसीलदार व कर्मचारी आद उपस्थित रहे।