फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलभार पहुंचा तेंदुआ फंदे में उलझा

Sat, 10 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवा थाना के चकदह टोला बेलभार में तेंदुआ देखने के दौरान उमडी भीड़ को पुलिस मौके पर हटाती हुई। तेंदुआ की ओर इशारे करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर/अड्डा बाजार। चकदह के टोला बेलभार के पूरबी सिवान स्थित बागीचे में बांस खूंटी के पास शुक्रवार शाम तेंदुआ जाल में फंस गया। सूचना पाकर वनकर्मियो और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि तेंदुआ कई बार फंदे से निकलने का कोशिश की।
विज्ञापन


नौतनवां थाना व उत्तरी चौक रेंज के गांव चकदह के टोला बेलभार के पूरबी सिवान में बागीचे में से तेंदुआ की दहाड़ सुनकर नजदीक मचानों पर खेत की रखवाली कर रहे किसानों के होश उड़ गए। शोर करते गांव वाले उस ओर दौड़ पड़े।

प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल सत्तार ने मोबाइल से वन कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि तेंदुआ बांस की खूंटी के पास शिकारियों के जाल में फंसा हुआ है। उसने कई बार दहाड़े मारकर निकलने का प्रयास किया। रेंजर वीके पाठक ने बताया कि  पिंजरा मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन रात में उसे पकड़ना मुश्किल होगा। उम्मीद है सुबह पकड़ लिया जाएगा। उनके साथ वन दरोगा ओमकार श्रीवास्तव, कपिलमुनि मिश्रा, कन्हैया लाल चौधरी, राकेश, जयराम, राजेंद्र यादव, व मुन्नर रहे। खोरिया चौकी के सिपाही राणा सिंह और सत्य प्रकाश सिंह भीड़ काबू करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें