फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवह नाला में महिला की उतराई लाश मिली

Thu, 18 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़ी-गली लाश 
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा-धानी मार्ग पर हड़हवां पुल के नीचे मछली मार रहे मछुआरों के जाल में महिला का शव फंस गया। मछुआरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के हड़हवां पुल के नीचे बुधवार को दिन में 10 बजे के करीब के मछली मार रहे मछुआरों के जाल में 35 वर्षीय महिला का शव फंस गया। शव को देख मछुआरे सहम गए।

शव करीब दस दिन पहले का लग रहा था। उसके शरीर के कपड़े काफी सड़ गए थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले की जानकारी होने की बात कह रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि शव के जलप्रवाह की भी बात हो सकती है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें