फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में सड़ी-गली लाश मिली 

Wed, 27 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lady murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/खुटहां बाजार। जंगल दुधई उर्फ चेहरी के महलगंज टोले के सामने बंधे से करीब 200 मीटर उत्तर जंगल में मंगलवार को महिला का सड़ा-गला शव झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के अलावा फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पनियरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खुटहा बाजार निवासी रहमत अली ने शव की पहचान अपनी बेटी जूली के रूप में की है। जबकि पुलिस का कहना है कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है। पहचान मुश्किल है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के चेहरी के महलगंज के पास कुछ लोग मंगलवार की शाम गए थे। तभी उनका ध्यान जंगल में झाड़ी में एक लाश पर गई। बुरी तरह से लाश सड़ गई थी। बदबू आ रही थी। शोर मचाने पर लोग पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। चर्चा है कि यह शव कुछ दिन पहले गायब एक महिला का है। खुटहा बाजार निवासी रहमत अली ने पहचान की। बताया जा रहा है कि सुक्तार पत्नी जूली के साथ करीब 21 दिन पहले लकड़ी लाने के बहाने बोकड़ा जंगल आया था। लेकिन देर रात वह अकेले घर पहुंचा।

सुक्तार से जूली के विषय में पूछताछ की गई, परंतु वह टाल-मटोल करता रहा। ठीक से जानकारी नहीं दी। काफी कुरेदने पर उसने पत्नी को पैसा देकर पहले घर भेजने की बात कही। संदेह होने पर रहमत ने  सुक्तार के खिलाफ तहरीर दी। रहमत अली का आरोप है कि लाश जूली की है। हत्या उसके पति ने की है। इंस्पेक्टर कोतवाली टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि लाश सड़ चुकी है। पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें