फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अगवा होने की सूचना से अफरातफरी

Thu, 22 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अपहरण की कॉल के बाद हुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सरदार पटेल इंटर कॉलेज से घर लौट रहे दसवीं के छात्र के अपहरण की सूचना से अफरातफरी मची रही। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में पूछताछ की लेकिन शाम को पुलिस पर मामले को रफादफा की कोशिश के आरोप लगने लगे।
विज्ञापन


घटना के केंद्र में है पुरंदरपुर थाना के जंगल हथियागढ़ निवासी रमाकांत यादव का बेटा कमलेश। दोपहर बाद लौटे कमलेश ने बताया कि दो माह पहले छात्राओं से छेड़छाड़ करते कुछ युवकों का विरोध किया था। उन्हीं युवकों ने कॉलेज से लौटते वक्त अगवा किया और उसके साथी से घर वालों को फोन नंबर भेजकर रिहाई के लिए बात करने को कहा।

उसे विशुनपुर कुर्थिया के बाग में ले जाकर पीटा किया। साथी से मिली जानकारी के बाद घर वालों और पुलिस की हरकत बढ़ी तो अपहरण करने वाले दबाव में आ गए और छोड़ दिया। उसके घर पहुंचने से पहले अपहरण के आरोपियों ने घर पर हमला बोलकर महिलाओं को पीटा और धमकी देने लगे। इस बीच सक्रिय हुई पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कमलेश के घर वालों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर सख्ती की जगह लीपापोती में लगी है। पुरंदरपुर थाने के एसओ अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें