ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला।
भिटौली। थाना कोतवाली के गांव धर्मपुर बाजार निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह गांव के समीप नहर में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला।
धर्मपुर बाजार निवासी बलिराम जायसवाल सुबह 6.30 बजे गांव के समीप नहर देवरिया शाखा पुल से बीच धारा में छलांग लगा दी। जिससे कई लोगों ने देखा व शोर मचाया। शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पानी की धारा तेज होने से नहर में घुसने की किसी ने जहमत नहीं उठाई।
ग्राम प्रधान राजेन्द्र जायसवाल ने उक्त घटना की सूचना सिंचाई विभाग को देकर नहर के पानी को बंद कराया। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश करवा रही हैं। देर शाम तक नहर में डूबे व्यक्ति का कहीं पता नही चला। बलिराम की माता रेशमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। घटना के बावत पूछे जाने पर बताया कि 4 माहिने पूर्व बलिराम सउदी से कमाकर आया था।
घर पर ठेले से रोज सौन्दर्य प्रसाधन का सामान आस पास के गांवों व बाजारों में बेचता था। बुधवार बलुआं मेले में जाना था। सुबह होते ही कहा कि मां तुम जल्दी से खाना बनाओ। हम नहर से होकर आ रहे हैं। मैं खना अभी बना ही रही थी कि तब तक किसी ने बताया कि बलिराम नहर में कूद गया है।