फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदी मिहहिला की मौत

Fri, 22 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार(ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार की शाम तीन बजे चलती ट्रेन से कूदी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यात्रियों के शोर  पर गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया। तब जाकर महिला को बाहर निकाला गया। देर शाम पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के गिनहुवां निवासी लियाकत अंसारी की 65 वर्षीय पत्नी बरफुननिशा बृहस्पतिवार को अपनी बहु तजरूननिशा, उनकी मां मैरूननिशा व बगल के गांव की ममता के साथ ग्राम सभा बीजापार स्थित मजार पर झाड़-फूंक के लिए आई थीं। वहां से घर वापस जाने के लिए ढाई बजे बरफुननिशा व उनके साथ के लोग प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे और ट्रेन का इंतजार करने लगे।

इसी बीच गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस की आने की सूचना प्रसारित हुई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हुई तो कप्तानगंज जाने के लिए बरफुननिशा के साथ आई बगल के गांव की युवती ममता जनरल बोगी में चढ़ी। उसके पीछे से बरफुननिशा भी अपना झोला लेकर चढ़ीं। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और भीड़ अधिक होने के कारण बरफुननिशा के हाथ से झोला छूट गया। उसे पकड़ने के चक्कर में बरफुननिशा बोगी से कूदीं और ट्रेन के नीचे चली गईं। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों के शोर पर गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया और बरफुननिशा को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें