सीसी टीवी फुटेज के सहारे एक चोर की हुई पहचान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुधवार रात सिनेमा रोड पर स्थित एक गारमेंट की दुकान का ताला तोडक़र दो चोर अंदर घुस आए और 1200 रुपये नकद के अलावा हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने जब दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज को बारीकी से खंगाला तो वहां पर मौजूद लोगों ने एक चोर को पहचान लिया।
दुकान मालिक की शिकायत व उपलब्ध करवाई गई सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चीका पुलिस ने पहचान में आए एक चोर के यहां दबिश भी दी लेकिन युवक पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। सेठी सिलेक्शन के मालिक कस्तूरी लाल सेठी ने बताया कि वह हर रोज की तरह बुधवार को भी देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
सुबह किसी ने उन्हें दुकान का शटर खुला पड़ा होने की जानकारी दी। सेठी ने बताया कि जब उन्हें दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर अपने साथ 1200 रुपए नगद व हजारों रुपए के कपड़ा चुरा कर ले गए थे। सेठी ने बताया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो रात 2 बजकर 59 मिनट पर एक युवक दुकान के शटर तक आता है और वहां पर लगी फलेक्स को उखाड़ देता है, लेकिन जब उसकी नजर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ती है तो वह वापिस चला जाता है औ%E