फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कूदे प्रेमी युगल, युवक की मौत

Sun, 23 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
विज्ञापन
पुरंदरपुर(ब्यूरो)। ग्राम पंचायत मानिक तालाब टोला धनहिया के प्रेमी युगल शुक्रवार को दिन में चलती ट्रेन से शोहरतगढ़ प्लेट फॉर्म पर कूद गए। युवक की मौत हो गई। युवती शाम तक घायलावस्था में घर पहुंची। युवक की मौत से परिवार वाले गमगीन है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मानिक तालाब टोला धनहिया से एक प्रेमी युगल बृहस्पतिवार दोपहर में घर से निकल गए थे। इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो युवती के पिता ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देने की धमकी दी। इससे घबरा कर युवक के पिता अपने रिश्तेदारों के यहां फोन कर जानकारी करने लगे।

पता चला कि युवक लड़की को लेकर अपनी ननिहाल शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर पहुंच गया है। पिता बृहस्पतिवार की रात में ही युवक की ननिहाल पहुंच गए, जिससे दोनों कहीं और न भाग पाएं। युवक के पिता दोनों को शुक्रवार को ट्रेन से वापस घर ला रहे थे। तीनों शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठे और आनंदनगर आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रेन रफ्तार पकड़ी कि दोनों ट्रेन से कूद पड़े। युवक की मौत हो गई। युवती के पैर में गंभीर चोट लग गई। इलाज कराने के बाद युवती अपने घर आ गई। युवक के शव को जीआरपी ने पीएम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि जीआरपी ने घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें