फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दिवाली की रात सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात घर के पीछे शौच के लिए गई किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया और फरार हो गए। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अगले दिन पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उनकी बेटी दिवाली की रात लगभग दस बजे घर के पीछे शौच के लिए गई थी। 
इसी बीच पहले से घात लगाए आरोपी तीन युवक आए और उनकी पुत्री को जबरन खींचकर बगल के खेत में लेकर चले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया है कि बेटी की चीख सुनकर जब वह दौड़कर उस तरफ पहुंचे तो तीनों युवक वहां से भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अगले ही कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें