सतगुरु में काम करने के दौरान मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पनियरा/गांगी बाजार। सतगुरु में बृहस्पतिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय गिरने मजदूर की मौत हो गई। मकान मालिक ने अपने सहयोगियों की मदद से उसका शव गुस्साए लोगों ने सतगुरु में कैंपियरगंज-सतगुरु मार्ग दो घंटे तक लाश रखकर जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। एसओ ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर निवासी मोलहू कोटेदार का सतगुरु भारत पेट्रोलियम के बगल में मकान बन रहा है। पहली मंजिल तक काम हो चुका है। दूसरी मंजिल के लिए दीवार की चुनाई हो रही थी। उसी चुनाई में गांव का राजकुमार मजदूर का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे वह दूसरे तल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोप है कि कोटेदार मोलहू और कुछ लोगों ने मिल कर राजकुमार को अस्पताल ले जाने के बजाया उसका शव उसके घर के सामने रख कर फरार हो गए। जब राजकुमार के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उग्र हो गए। दोपहर दो बजे शव को गांव वालों के सहयोग से पुन: कोटेदार के नव निर्मित मकान के सामने रखकर मुजुरी-कैंपियरगंज मार्ग पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। गांव वाले मकान मालिक के इस कृत्य से नाराज थे।
गांव वालों के हाथ में डंडे थे। वे मकान मालिक की तलाश कर रहे थे। कैंपियरगंज-सतगुरु मार्ग जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह यादव कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए और मान-मनौव्वल शुरू कर दिया। गांव वाले ने मौके पर पहुंचे और परिजनों व गांव वालों को समझाया बुझाया। उसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया।