फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
कोल्हुई(ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर बीते मंगलवार को वाहन की चपेट में आने से सुग्रीव की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया हैं। मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव की तहरीर पर ग्राम सभा के ही प्रधान प्रतिनिधि समेत कुल चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन


बीते मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा  एकसड़वा निवासी सुग्रीव यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। और पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई। उसमें अब नया मोड़ आ गया हैं।

मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव ने अपने ही ग्राम सभा के चार लोगों के विरुद्ध बोलेरो से कुचल कर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार  राव ने बताया कि मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव की नामजद तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहदेव उफ़ॱर पप्पू, राजाराम निवासी ग्राम सभा एकसड़वा टोला सोनबरसा एवं जितेंद्र व दुर्गा निवासी एकसड़वा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें